1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “मेदांता और व्यापार मंडल का संयुक्त प्रयास, नौतनवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर”

“मेदांता और व्यापार मंडल का संयुक्त प्रयास, नौतनवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर”

“व्यापार मंडल नौतनवा और मेदांता हॉस्पिटल ने मिलकर क्षेत्रवासियों के लिए किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन”

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं व्यापार मंडल नौतनवा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 10 फरवरी 2026 को मैक्स सिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, निकट बनैलिया मंदिर, नौतनवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पढ़ें :- कयामत के लिए जीने वालों कायदे से रहो, अब बाबरी मस्जिद का कभी नहीं पूरा होगा सपना : सीएम योगी​

शिविर में फिजिशियन कंसल्टेशन के साथ-साथ बी.पी., आर.बी.एस., ई.सी.जी., बी.एम.डी. और पी.एफ.टी. जैसी प्रमुख स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। खबर लिखे जाने तक कुल 55 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर मैक्स सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद प्रकाश उर्फ विकास दुबे ने कहा कि “समय-समय पर अस्पताल में इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को निःशुल्क उपचार व परामर्श मिल सके और वे भविष्य में होने वाली बीमारियों से समय रहते बचाव कर सकें।”

शिविर के सफल आयोजन में व्यापार मंडल नौतनवा के अध्यक्ष संतोष जयसवाल, महामंत्री विंध्याचल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष गौतम जोशी तथा मीडिया प्रभारी नौतनवा अमरिंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा।

व्यापार मंडल ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य उत्थान हेतु ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ें :- तेजप्रताप ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का किया ऐलान, जेल में बंद हैं अभिनेता

क्षेत्रवासियों ने व्यापार मंडल और मेदांता हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाए जाने की अपेक्षा जताई।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...