1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली विचारधारा को कांग्रेस पार्टी की विखंडित-विभाजनकारी दृष्टि ने सदैव बढ़ावा दिया: सीएम योगी

अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली विचारधारा को कांग्रेस पार्टी की विखंडित-विभाजनकारी दृष्टि ने सदैव बढ़ावा दिया: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली विचारधारा को कांग्रेस पार्टी की विखंडित-विभाजनकारी दृष्टि ने सदैव बढ़ावा दिया है। राजनीतिक लाभ के लालच में कांग्रेस ने नक्सली नेटवर्क को नैतिक संरक्षण और उनके समर्थकों को राजनीतिक सहारा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक लाभ के लालच में कांग्रेस ने नक्सली नेटवर्क को नैतिक संरक्षण और उनके समर्थकों को राजनीतिक सहारा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सही कहते हैं कि कांग्रेस, ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ बन चुकी है, जहां विचार नहीं, वोट निर्णायक हो गए हैं।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री जी गए हैं जापान, वहां से राजभवन को किया है टेलीफून, आते ही तीनों लाडलों को दिलाएंगे मंत्री पद की शपथ? सपा का तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली विचारधारा को कांग्रेस पार्टी की विखंडित-विभाजनकारी दृष्टि ने सदैव बढ़ावा दिया है। राजनीतिक लाभ के लालच में कांग्रेस ने नक्सली नेटवर्क को नैतिक संरक्षण और उनके समर्थकों को राजनीतिक सहारा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया।

उन्होंने आगे लिखा, यूपीए काल में नेशनल एडवाइजरी काउंसिल (NAC) की नीतिगत नौटंकी ने सुरक्षा-बलों के साहसिक अभियानों को कमजोर कर देश की सुरक्षा-रेखा को ही संकट में झोंक दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सही कहते हैं कि कांग्रेस, ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ बन चुकी है, जहां विचार नहीं, वोट निर्णायक हो गए हैं।

बिनायक सेन से नवलखा-वरवर राव तक हिंसक विचारधाराओं के हिमायतियों के प्रति कांग्रेस का अंध समर्थन उसके नक्सल समर्थक नजरिए का क्रूर सच है। Congress Naxal Nexus लोकतंत्र के ललाट पर काला धब्बा, राष्ट्रीय संप्रभुता पर सीधा प्रहार है, देश अब यह हकीकत जान चुका है।

 

पढ़ें :- Video-षड्यंत्र पर किसी को रोने की आवश्यकता नहीं, रोती महिला भक्त को शंकराचार्य ने समझाया, रोना तब जब आपका गुरु निकल जाए गड़बड़

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...