HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता ‘घोषणाजीवी’ BJP सरकार से पूछ रही है क्या UP में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट पूरा हो गया: अखिलेश यादव

जनता ‘घोषणाजीवी’ BJP सरकार से पूछ रही है क्या UP में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट पूरा हो गया: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या उप्र में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी को लेकर किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या उप्र में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है? साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में 80 सीटों पर भाजपा को हराने का नारा भी दिया है।

पढ़ें :- केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की मेहनत लाई रंग, अब पीलीभीत तक चलेगी मैलानी एक्सप्रेस

सपा अध्यक्ष लगातार भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को पटना में आयोजित विपक्ष की महाबैठक में भी वो शामिल हुए थे। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘जनता ‘घोषणाजीवी’ भाजपा सरकार से पूछ रही है कि क्या उप्र में स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शहर’ बनाने का नया जुमला भाजपा उछाल रही है‘। इसके साथ ही उन्होंने अस्सी हराओ भाजपा हटाओ को भी नारा दिया है।

पढ़ें :- सहकारिता राज्यमंत्री ने किया ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन, एमबीए पाठयक्रम के छात्र-छात्राओं को किया टैबलेट वितरण

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...