1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साइबर अपराध पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-क्या साइबर क्राइम के उन खातों की KYC नहीं होती है जिनमें जाते हैं पैसे

साइबर अपराध पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-क्या साइबर क्राइम के उन खातों की KYC नहीं होती है जिनमें जाते हैं पैसे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि,साइबर क्राइम के उन खातों की KYC नहीं होती है जिनमें पैसे जाते हैं। साथ ही उन्होंने महाघोटाले का आरोप लगाते हुए इसे मिलीभगत बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि,साइबर क्राइम के उन खातों की KYC नहीं होती है जिनमें पैसे जाते हैं। साथ ही उन्होंने महाघोटाले का आरोप लगाते हुए इसे मिलीभगत बताया है। दरअसल, इन दिनों साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बावजूद इसके साइबर अपराधियों पर पूरी तरह से नकेल नहीं कसी जा पा रही है।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधान संसदीय क्षेत्र को तो कोई बचा ले। यहां के लोग कब तक ठगे जाएंगे। जनता का सीधा-सवाल ये है कि क्या साइबर क्राइम के उन खातों की KYC नहीं होती है जिनमें पैसे जाते हैं। अगर सरकार ये पता करने में विफल है तो जनता कैसे माने कि उसकी मेहनत की कमाई बैंकों में भी सुरक्षित रहेगी। इस दृष्टिकोण से भी इन मामलों की जाँच हो कि कहीं महाघोटालेबाज बहुत बड़े स्तर पर मिलीभगत करके तो ये गोरखधंधा नहीं चला रहे हैं। होर्डिंग के लिए हेडलाइन : उप्र साइबर क्राइम में बना नंबर वन, भाजपा सरकार पूरी तरह हुई बेदम…

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

इतना सबूत होने के बाद भी आखिर क्यों नहीं हो पाती कार्रवाई?
साइबर अपराध करने वाले आरोपियों पर आखिर शिकंजा क्यों नहीं कसा जा रहा है। साइबर अपराधी जिस नंबर से फोन करते हैं और जिन बैंक खातों में ट्रांजेक्शन होता है उसकी सभी की डिटेल होती है। इसके बावजूद भी पुलिस इन साइबर अपराधियों तक क्यों नहीं पहुंच पाती है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...