1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘नागालैंड की रहने वाली गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बहुत शर्मनाक…’ मेघालय CM ने की सख्त कार्रवाई की मांग

‘नागालैंड की रहने वाली गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बहुत शर्मनाक…’ मेघालय CM ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Gorakhpur AIIMS woman doctor molested : नागालैंड की रहने वाली गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से 22 फरवरी रात छेड़खानी का मामला सामने आया था। इस दौरान पूर्वोत्तर की महिला डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणी भी की गयी। जिसके बाद नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) ने मुख्यमंत्री कार्यालय, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के डायरेक्टर को पत्र लिखने की बात कही थी। अब इस मामले में मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Gorakhpur AIIMS woman doctor molested : नागालैंड की रहने वाली गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से 22 फरवरी रात छेड़खानी का मामला सामने आया था। इस दौरान पूर्वोत्तर की महिला डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणी भी की गयी। जिसके बाद नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) ने मुख्यमंत्री कार्यालय, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के डायरेक्टर को पत्र लिखने की बात कही थी। अब इस मामले में मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- ‘धंधेवाली और मोमो...’ दिल्ली में अरुणाचल की लड़कियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, मेघालय CM का भी आया रिएक्शन

मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न सिर्फ़ एक हेडलाइन नहीं होनी चाहिए, इसे सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए, भुला नहीं दिया जाना चाहिए और हर बार जब कोई नई घटना सामने आती है तो इसे फिर से ज़िंदा नहीं किया जाना चाहिए। नागालैंड की रहने वाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर AIIMS की एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बहुत शर्मनाक है। एक सभ्य देश को किसी महिला की इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वे आपकी बहनें और बेटियां भी हैं। अधिकारियों से गुंडों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने की अपील करें।”

मनचले डेढ़ किलोमीटर तक करते रहे पीछा

22 फरवरी को रात करीब 8 बजे नागालैंड की निवासी गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थीं। इस दौरान 3 लोगों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक महिला डॉक्टर का पीछा किया, उनके साथ छेड़खानी और बैडटच भी किया। पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे। एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। घटना 22 फरवरी को रात 8 बजे की है।

कैंपस पहुंचने के बाद पीड़िता ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। घटना की अगली सुबह नाफोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवेश दुबे ने कहा था कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए वह एक लेटर सीएम ऑफिस, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के डायरेक्टर तीनों जगह भेजेंगे। डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...