1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सात राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है: राहुल गांधी

सात राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है: राहुल गांधी

देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जबकि भाजपा का बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन को उपचुनाव में 10 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा महज दो सीटें ही जीत पाई। उपचुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जबकि भाजपा का बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन को उपचुनाव में 10 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा महज दो सीटें ही जीत पाई। उपचुनाव के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान आया है।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी धमकी, कहा-'होर्मुज को तुरंत खोलो...'

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...