यूपी कांग्रेस (UP Congress) ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक सफाईकर्मी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश के मुंह पर चूड़ियां फेंककर अपना गुस्सा प्रकट किए जाने का वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा है। लिखा कि खून-पसीना हमारा, आधी तनख्वाह तुम्हारी... नहीं चलेगी यह तानाशाही!
लखनऊ। यूपी कांग्रेस (UP Congress) ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक सफाईकर्मी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश के मुंह पर चूड़ियां फेंककर अपना गुस्सा प्रकट किए जाने का वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा है। लिखा कि खून-पसीना हमारा, आधी तनख्वाह तुम्हारी… नहीं चलेगी यह तानाशाही!
खून-पसीना हमारा, आधी तनख्वाह तुम्हारी… नहीं चलेगी यह तानाशाही!
उत्तर प्रदेश के बरेली से आई यह तस्वीर भाजपा सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों की धज्जियां उड़ा रही है। जब खून-पसीना बहाने वाले सफाईकर्मियों का हक मारकर अधिकारी अपनी जेबें भरने लगें, तो सब्र का बांध टूटना लाजमी है। 13… pic.twitter.com/FJ4yzswb5b
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 23, 2026
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली से आई यह तस्वीर भाजपा सरकार (BJP Government) के ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) दावों की धज्जियां उड़ा रही है। जब खून-पसीना बहाने वाले सफाईकर्मियों का हक मारकर अधिकारी अपनी जेबें भरने लगें, तो सब्र का बांध टूटना लाजमी है। 13 हजार रुपये महीने के वादे पर काम कराकर सिर्फ 7500 रुपये थमाना सरासर डकैती है।
पार्टी ने लिखा कि एक सफाईकर्मी द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश (City Health Officer Bhanuprakash) के मुंह पर चूड़ियां फेंककर मारना सिर्फ एक गुस्सा नहीं, बल्कि सिस्टम के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जोरदार तमाचा है। क्या योगी सरकार इन भ्रष्ट अधिकारियों पर बुलडोजर चलाएगी या फिर गरीबों का हक ऐसे ही मारा जाता रहेगा?