HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूजा कराने वाले शराब पीते हैं, मांस खाते हैं- बिहार के पूर्व CM जीतनराम मांझी

पूजा कराने वाले शराब पीते हैं, मांस खाते हैं- बिहार के पूर्व CM जीतनराम मांझी

आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला करते हुए हिंदू कार्ड के विरोध में बड़ा बयान दिया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

पटना: आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला करते हुए हिंदू कार्ड के विरोध में बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि हिंदू बन कर 75 साल से आज तक हम गुलाम बने चले आ रहे हैं। अब उनका हिंदू कार्ड नहीं चलेगा। मांझी ने ये भी कहा कि पूजा कराने वाले लोग शराब पीते हैं और मांस भी खाते हैं।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

इसी क्रम में हमेशा से जाती के नाम पर हमारे साथ लंबे समय भेदभाव किया जा रहा है। हम मनुवादियों का विरोध करते हैं। कहा जा रहा है कि हमारे यहां पंडित ठीक से पूजा नहीं कराता है, खाना नहीं खाते। जो पूजा कराते हैं, वे शराब पीते हैं और मांस खाते हैं। ऐसे पंडितों का हम विरोध करते हैं।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

यह बात गांव-गांव प्रचारित हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने मोकाम व गोपालगंज में हुए उपचुनाव में महागठबंधन की जीत होने की बात कही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...