1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है लेकिन राज्य में कोई काम नहीं हुआ : सुनीता केजरीवाल

पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है लेकिन राज्य में कोई काम नहीं हुआ : सुनीता केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने कहा, पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है लेकिन राज्य में कोई काम नहीं हुआ है। बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था बदहाल है। लेकिन दिल्ली और पंजाब में जनता के सभी काम हो रहे हैं क्योंकि वहां AAP की सरकार है। 24 घंटे फ़्री बिजली मिल रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। हरियाणा के भिवानी में सुनीता केजरीवाल ने महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है लेकिन राज्य में कोई काम नहीं हुआ है। बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था बदहाल है। लेकिन दिल्ली और पंजाब में जनता के सभी काम हो रहे हैं क्योंकि वहां AAP की सरकार है। 24 घंटे फ़्री बिजली मिल रही है। सरकारी स्कूल और अस्पताल प्राइवेट से भी बेहतर हैं। महिलाओं को मुफ़्त बस सफऱ और बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा का इंतज़ाम है और अब प्रत्येक महिला को ₹1000 हर महीने मिलेंगे।

पढ़ें :- 'Jag Vasant' LPG Vessel kandla port : 42 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'जग वसंत' वेसल, राहत भरी खबर 

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा वासियों को सीएम अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी भी दी। इसमें 24 घंटे मुफ़्त बिजली, शानदार सरकारी स्कूल बनाकर बच्चों को मुफ़्त शिक्षा, मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल बनाए जाएंगे, जहां मुफ़्त इलाज होगा, महिलाओं को 1000/महीना सम्मान राशि और युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, आपके बेटे और भाई अरविंद केजरीाल जी ने दिल्ली और पंजाब को बदला है और अब आप लोगों को उन्हें हरियाणा बदलने की ज़िम्मेदारी देनी है। 5 अक्टूबर के दिन आप सभी को EVM में झाड़ू का बटन दबाकर आना है।

 

 

पढ़ें :- AIADMK Candidates 2nd List : तमिलनाडु चुनाव के लिए AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...