1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस, सपा और बसपा को ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं ये आईसीयू में हैं, ​जनसभा को संबोधित करते हुए बोले केशव मौर्य

कांग्रेस, सपा और बसपा को ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं ये आईसीयू में हैं, ​जनसभा को संबोधित करते हुए बोले केशव मौर्य

इन्हें स्थानीय निकाय चुनाव में ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं है। ऑक्सीजन मिलने पर ये सत्ता में आ जाएंगे और गुंडागर्दी शुरू कर देंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि, 11 मई को चुनाव में कमल का बटन दबा दोगे तो माफियाओं और गुंडों की गर्दनें अपने आप दब जाएंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आखिरी दौर है। दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान होगा। सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीलीभीत और बीसलपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि, कांग्रेस, सपा और बसपा आईसीयू में पड़े हैं।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

इन्हें स्थानीय निकाय चुनाव में ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं है। ऑक्सीजन मिलने पर ये सत्ता में आ जाएंगे और गुंडागर्दी शुरू कर देंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि, 11 मई को चुनाव में कमल का बटन दबा दोगे तो माफियाओं और गुंडों की गर्दनें अपने आप दब जाएंगी। जब नगरपालिका की सरकार मजबूत बनेगी, तभी नगर का अपेक्षित विकास हो पाएगा। अन्य राजनीतिक दल गरीबी हटाओ का नारा तो देती है, लेकिन काम नहीं करती हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, पहले की सरकारों में स्वीकृत धनराशि का 15 प्रतिशत योजनाओं में लगता था और 85 प्रतिशत दलालों की जेबों में चला जाता था। भाजपा की सरकारों में स्वीकृत धनराशि का 100 प्रतिशत लाभर्थियों तक पहुंचता है। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों, धर्मों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं।

 

 

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...