1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘महापाप-महाघोटाले’ के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह कर रहा है काम, इसकी गहरी पड़ताल हो: अखिलेश यादव

‘महापाप-महाघोटाले’ के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह कर रहा है काम, इसकी गहरी पड़ताल हो: अखिलेश यादव

अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अब कई राज खुलने लगे हैं। करोड़ों की चोरी के आरोपों के बाद अब श्रीराम शिलाओं के गायब होने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इसके पीछे कौन सा सनात विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल होनी चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अब कई राज खुलने लगे हैं। करोड़ों की चोरी के आरोपों के बाद अब श्रीराम शिलाओं के गायब होने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इसके पीछे कौन सा सनात विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल होनी चाहिए।

पढ़ें :- UP News: अखिलेश-मुलायम की फोटो के साथ लगाई गई विवादित होर्डिंग, सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर

दरअसल, राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। एसआईटी अयोध्या पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। वही, इस मामले को लेकर चौतरफा आवाज उठनी शुरू हो गयी है। कहा जा रहा है कि, ऐसा कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल के रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, आगे-आगे देखिए होता है क्या… चढ़ावे से बात चंदे तक पहुंची और चंदे से ज़मीन तक और ज़मीन से अति बहुमूल्य अरबों रूपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।

भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की केवाईसी करवाई जाए। अयोध्या के इस ‘महापाप-महाघोटाले’ के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल हो।

श्रद्धालुओं के बीच देशभर में चर्चा
देशभर से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भी राम मंदिर की दान पेटिका में अनियमितता मामले को लेकर चर्चा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि दान भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक होता है। ऐसे में दान राशि के प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं रहना चाहिए। लोगों की अपेक्षा है कि जांच के बाद पूरी तस्वीर सामने आए और भविष्य के लिए व्यवस्था और मजबूत बनाई जाए।

पढ़ें :- सपा का PDA कोई सिद्धांत नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने का है प्रपंच: केशव प्रसाद मौर्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...