HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कभी पहचान का संकट था, आज उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है: सीएम योगी

कभी पहचान का संकट था, आज उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर में युवाओं को नियुक्ति-पत्र एवं विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। इसके साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि, आज विकास, सुशासन का क्या मॉडल होना चाहिए, यह उत्तर प्रदेश तय करता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर में युवाओं को नियुक्ति-पत्र एवं विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। इसके साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि, आज विकास, सुशासन का क्या मॉडल होना चाहिए, यह उत्तर प्रदेश तय करता है। कानून-व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, यह उत्तर प्रदेश तय करता है। कानपुर की लाल इमली मिल के पुनरुद्धार के लिए यूपी सरकार एक बड़े पैकेज के साथ आगे बढ़ रही है।

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

उन्होंने आगे कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कोई निवेश करना नहीं चाहता था। प्रदेश में अराजकता चरम पर थी और गुंडागर्दी प्रदेश की पहचान बन चुकी थी। जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है।

पढ़ें :- केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक : सीएम योगी

साथ ही कहा, उत्तर प्रदेश में 6.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। किसी को सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी। जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी जगह जेल में होगी। उनकी जमीनों को जब्त कर गरीबों में बंटवाने का कार्य भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘Mission Rojgar’ का लक्ष्य दिया है। हम अगले 2 वर्षों में 2 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस अगले 2 वर्ष में 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें से 20% हम केवल और केवल बेटियों की भर्ती करने जा रहे हैं। आज कानपुर ‘मेट्रो सिटी’ बन चुका है। कभी गंगा जी की गंदगी के लिए कानपुर को दोषी ठहराया जाता था, आज कानपुर एक मॉडल तैयार कर रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...