1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में 7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश, जानिए कारण

UP में 7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश, जानिए कारण

उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों इसका एलान किया था। शनिवार को शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश में 7 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों इसका एलान किया था। शनिवार को शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश में 7 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था। बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। बीते दिनों श्रावस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर बड़ा एलान किया था। उन्होंने कहा था कि, सात अक्टूबर यानी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

 

पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...