HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Today News: आज से भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Today News: आज से भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत अभी भी चिलचिलाती धूप का सितम चल रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत अभी भी चिलचिलाती धूप का सितम चल रहा है।

पढ़ें :- UP Weather : मौसम विभाग ने यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का जारी किया अलर्ट, हो जाइए तैयार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार 20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। 22 जून से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी के प्रकोप में हैं। हालांकि बीती रात से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है, जिसके कारण कई जगह पर बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग कि माने तो असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश के आसार है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...