HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वह यह समझने में विफल हैं की लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान है…केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर निशाना

वह यह समझने में विफल हैं की लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान है…केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर निशाना

राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री जी के सरनेम के साथ अपशब्द जोड़ा था। जातिवाचक शब्द का प्रयोग करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस आरोप पर सूरत कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे साफ है कि भारत की कानून व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति से ऊपर कोई नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी खासकर राहुल का परिवार उनके लिए अलग आईपीसी चाहता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस बीच भाजपा की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  पर पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। कानून के अनुसार, सजा संसद की सदस्यता से अयोग्यता की ओर ले जाती है।

पढ़ें :- Video Viral : राहुल जी आप शादी कब करेंगे? भीड़ से मुस्कुराते हुए बोले-जल्द...

साथ ही कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री जी के सरनेम के साथ अपशब्द जोड़ा था। जातिवाचक शब्द का प्रयोग करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस आरोप पर सूरत कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे साफ है कि भारत की कानून व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति से ऊपर कोई नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी खासकर राहुल का परिवार उनके लिए अलग आईपीसी चाहता है। इस आईपीसी के तहत, उन्हें दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। वे उसके लिए एक अलग न्यायपालिका चाहते हैं। हालांकि, वे यह समझने में विफल हैं कि लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान है।

इसके साथ ही कहा कि, आज साहिबजादे (राहुल गांधी) के चाटुकार छाती पीट रहे हैं, हाय-तौबा कर रहे हैं। आज जो फैसला हुआ है उन्हीं की सरकार में ऑर्डिनेंस के आधार पर हुआ है। आज जब उनकी सदस्याता गई तो, उन्हीं के पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। वहीं, प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा, ‘दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।‘ इसलिए, अंततः उन्हें एक सांसद के रूप में कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही वायनाड के लोगों ने उससे छुटकारा पा लिया है। साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कहा जाता है कि, भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। राहुल गांधी कहते थे दुर्भाग्य से सांसद हूं। जो उनको दुर्भाग्य लगता था, आज उससे भी उनके मुक्ति मिल गई। वायनाड के लोगों को भी छुटकारा मिल गया।

पढ़ें :- अगर संविधान खत्म हो गया तो आपको रोजगार नहीं मिलेगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा...राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...