1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वे केवल इतना कहने के लिए असम आए हैं कि हमको जेल भेजेंगे लेकिन वो भूल गए खुद जमानत पर हैं…हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर निशाना

वे केवल इतना कहने के लिए असम आए हैं कि हमको जेल भेजेंगे लेकिन वो भूल गए खुद जमानत पर हैं…हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, 'लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा’—यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर पहुंचे हैं। अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बंद कमरे में बोले गए कथित बयान का जिक्र कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी भूल गए कि वो खुद ही जमानत पर हैं और वो दूसरों को जेल भेजने की बात कह रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI Live: आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे दूसरा वनडे मैच

दरअसल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के बंद कमरे के कथित बयान का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा’—यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा। वे केवल इतना कहने के लिए असम आए, लेकिन हमारे नेता जी यह conveniently भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में ज़मानत पर हैं। My best wishes to you . Enjoy the hospitality of Assam for the rest of the day.’

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री और यूपी भाजपा अध्यक्ष से डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की हुई अहम मुलाकात

बता दें कि, राहुल गांधी असम दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कांग्रेस की राज्य स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के साथ एक बंद बैठक की। इसमें उन्होंने कई रणनीति बनाई। वहीं, इस बंद बैठक का जिक्र करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी के एक कथित बयान का जिक्र किया है, जिसमें कहा कि, लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा ने इस बयान को राहुल की दुर्भावना और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना बताया। उन्होंने इसे राजनीतिक मंच का दुरुपयोग कहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...