1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Virals Video: खरगोश को जिंदा निगल गया यह पक्षी, Video देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

Virals Video: खरगोश को जिंदा निगल गया यह पक्षी, Video देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

जंगल की दुनिया है अलग है  यहां हर एक जीव को डर लगा रहता  की उन्हे बड़े और मजबूत जीव उनपर हमला न कर दें।  यहां हर पल जीवन और मृत्यु का खेल चलता रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि एक पक्षी, जो आमतौर पर मछलियां और कीड़े खाता है, एक जिंदा खरगोश को निगल सकता है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरानी में डाल देगा। इस वीडियो में एक समुद्री पक्षी सीगल (Seagull) जिंदा खरगोश को निगलता हुआ नजर आ रहा है ये वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Virals Video: जंगल की दुनिया हमारी दुनिया से बिलकुल  अलग है  यहां हर एक जीव को डर लगा रहता  कि कहीं कोई  बड़े और मजबूत जीव उनपर हमला न कर दें।  यहां हर पल जीवन और मृत्यु का खेल चलता रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि एक पक्षी, जो आमतौर पर मछलियां और कीड़े खाता है, एक जिंदा खरगोश को निगल सकता है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरानी में डाल देगा। इस वीडियो में एक समुद्री पक्षी सीगल (Seagull) जिंदा खरगोश को निगलता हुआ नजर आ रहा है ये वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

पढ़ें :- VIDEO-कलयुगी औलाद : विधवा मां से बेटी कुछ तो फायदा उठाओ और मुझे एक अमीर बाप दे दो...

खरगोश को निगल गया सीगल 

यह चौंकाने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर @detailedexplanation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सीगल खरगोश के बिल के पास खड़ा है। पक्षी पहले खरगोश को बिल से बाहर निकालता है और फिर अपनी चोंच से उसके सिर को दबोचकर उसे जिंदा ही निगल जाता है। आमतौर पर सीगल को मछलियां, कीड़े, छोटे केकड़े, घोंघे, और कभी-कभी छोटे पक्षियों या उनके अंडों का शिकार करते देखा जाता है। लेकिन एक जिंदा खरगोश को इस तरह निगलना वाकई अविश्वसनीय है।

क्या ऐसा संभव है?

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए जानकारी दी कि सीगल अवसरवादी शिकारी होते हैं। ये पक्षी अपने पर्यावरण के हिसाब से किसी भी तरह का भोजन खा सकते हैं। उनकी यह अनुकूलन क्षमता ही उन्हें तटीय क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक में जीवित रहने में मदद करती है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सीगल की यह क्षमता कितनी असाधारण है कि वह इतने बड़े शिकार को भी निगल सकता है। कई नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि शायद पक्षी बहुत भूखा रहा होगा, जिसके कारण उसने इतने बड़े शिकार को चुना।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

पढ़ें :- Video Viral : मंदिर में आरती शुरू होते ही हस्की मिलाया सुर, यूजर्स बोले- सनातनी कुत्ता

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग अपनी हैरानी कमेंट्स के जरिए जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ओ भाईसाब! पूरा का पूरा खरगोश निगल लिया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मैं यह सोचकर हैरान हूं कि अब ये उसे पचाएगा कैसे?” एक तीसरे यूजर ने इसे “डरावना दृश्य” करार दिया। ये प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि यह वीडियो न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि लोगों के लिए प्रकृति की क्रूरता और आश्चर्यों को समझने का एक जरिया भी बन गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...