अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल के नेता लगातार इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार ट्रेड डील पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है।
लखनऊ। अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल के नेता लगातार इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार ट्रेड डील पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाले ख़ुद ही काट रहे हैं । ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह से पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे, बिचौलियों की मानसिकतावाले, कमीशनजीवी भाजपाइयों को अपने स्वार्थवश दिख नहीं रही है।
ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाले ख़ुद ही काट रहे हैं ।
ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह से पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे, बिचौलियों की मानसिकतावाले, कमीशनजीवी… pic.twitter.com/KTKc9n5epq
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2026
पढ़ें :- मोदी सरकार का राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर यूटर्न! भाषण के कुछ अंशों को हटाने की तैयारी
उन्होंने आगे कहा, जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी क्या भूमिगत हो गये हैं या परदेसी हो गये हैं, जो ‘स्वदेशी’ का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता की जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।