1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Diwali gift: इस दीपावली अपने दोस्तों और करीबियों को तोहफें में दें ये चीजें

Diwali gift: इस दीपावली अपने दोस्तों और करीबियों को तोहफें में दें ये चीजें

इसके अलावा भगवान की मूर्ति के अलावा आप कोई दूसरा स्टेच्यू भी दे सकते है। वैसे हैंडमेड घर की सजावट वाली चीजें भी गिफ्ट में देने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Diwali gift:  शुक्रवार को धन तेरस का त्यौहार है इसके साथ ही दीपावली का महापर्व शुरु हो जाएगा। इसके बाद लाइन से छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कई त्यौहार से होंगे। इस मौके पर इस साल आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को तोहफे में दे क्या दें तो आज हम आपको कुछ आइडिया देने जा रहे हैं जिसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदार को दे सकते है।

पढ़ें :- Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीवाली जैसी धूम, घरों में जलाये जा रहे है दीये और पटाखे

दीपावली के मौके पर आप खूबसूरत फ्लॉवर पॉट, पेंटिग और दीवार पर लगाई जाने वाली कलाकृतियां तोहफे में दे सकते है।
इसके अलावा भगवान की मूर्ति के अलावा आप कोई दूसरा स्टेच्यू भी दे सकते है। वैसे हैंडमेड घर की सजावट वाली चीजें भी गिफ्ट में देने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

 gift these things to your friends and close ones

Image Source Google

घर को रौशन करने वाले रंग बिरंगे और डिजाइन वाले दिए या सेंटेड कैंडल्स घर में रोशनी के साथ साथ खुशबू बिखरती है। इससे मूड भी अच्छा होता है।

कंदील, वॉल हैग्गिस या जैसे गिफ्ट घर में खूबसूरती में चार चांद लगाते है, तो इस मौके पर इन्हें भी गिफ्ट कर सकते है।
क्रिएटिव गिफ्ट जैसे कि नेमप्लेट या फोटो फ्रेम्स ऐसे गिफ्ट्स है, जो यूजफूल और थॉटफुल है।

पढ़ें :- यूपी में दीपावली पर 1,000 करोड़ की शराब गटक गए पियक्कड़, लखनऊ में 50 करोड़ की बिक्री
 gift these things to your friends and close ones

Image Source Google

तोहफे को और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये काम

गिफ्ट के साथ साथ अगर उसकी पैकिंग भी खूबसूरत हो तो खुशी और दोगुनी हो जाती है। गिफ्ट बॉक्स को खूब सजा लें।
इससे तोहफा लेने वाला पर अच्छा इंप्रेशन पड़ता है।
गिफ्ट बॉक्स के ऊपर अच्छा सा मैसेज भी लिखे। ताकि गिफ्ट में पर्सनल टच एड हो जाता है।
हाथ से बने दीपावली कार्ड का इस्तेमाल करें। हाथ से बना कार्ड सामने वाले को बताता है कि आप उसकी कितनी केयर करते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...