1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ये लड़ाई मोदी वर्सेज जनता की थी, आज जो नतीजे आए वह जनता की जीत है : मल्लिकार्जुन खरगे

ये लड़ाई मोदी वर्सेज जनता की थी, आज जो नतीजे आए वह जनता की जीत है : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज जो देश में चुनाव के नतीजे आए हैं। मैं ये कहूंगा कि ये जनता के नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता की जीत है। लोकतंत्र की जीत है। हम पहले भी कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी वर्सेज जनता और मोदी वर्सेज आम लोग हैं। हम इस जनमत को विनम्रतसे स्वीकार करते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज जो देश में चुनाव के नतीजे आए हैं। मैं ये कहूंगा कि ये जनता के नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता की जीत है। लोकतंत्र की जीत है। हम पहले भी कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी वर्सेज जनता और मोदी वर्सेज आम लोग हैं। हम इस जनमत को विनम्रतसे स्वीकार करते हैं।

पढ़ें :- VIDEO: नाराजगी के बाद हस्ते हुए सदन में लौटे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा विधायक ने सुनाई शायरी, माहौल हुआ खुशनुमा

कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा

खरगे ने कहा कि भाजपा ने एक व्यक्ति और एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा। जो व्यक्ति बार बार अपने नाम से ही वोट मांगते थे, उनकी ये बहुत बड़ी हार है। ये उनको बड़ा नुकसान हुआ है। आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। सरकारी मशीनरी ने अवरोध डाला। फिर भी कांग्रेस पार्टी का सकारात्मक कैंपेन जारी रहा। हमने बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों की बदहाली और सरकारी संस्थाओं की बदहाली को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़े। लोगों ने हमारा समर्थन किया।

कांग्रेस ने जो हमारे घोषणापत्र को लेकर झूठ फैलाया, उसका जनता ने जवाब दिया

प्रधानमंत्री ने जिस तरह का अभियान चलाया, वह इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस ने जो हमारे घोषणापत्र को लेकर झूठ फैलाया, उसका जनता ने जवाब दिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके हल के लिए काम किया गया। हमने उन्हीं हल को पांच न्याय और 25 गारंटियों का नाम दिया और इसके जरिए हम लोगों तक पहुंचे।

खुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड़यंत्र में सफल नहीं हो पाई

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को ये विश्वास हो गया था कि मोदीजी को एक मौका और मिला तो अगला हमला संविधान और लोकतंत्र पर होगा। खुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड़यंत्र में सफल नहीं हो पाई। मैं इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धन्यवाद करना चाहता हूं। इन्होंने दिन रात देश में कैंपेन किया और हमें यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पढ़ें :- 'बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों-बहनों को रमज़ान की एडवांस मुबारकबाद...' ममता बनर्जी ने तारिक रहमान की जीत पर दी बधाई

भाजपा ने विपक्ष को दबाने की कोशिश की और जो नहीं दबे उन्हें तोड़ दिया

खरगे ने कहा कि कि भाजपा ने विपक्ष को दबाने की कोशिश की और जो नहीं दबे उन्हें तोड़ दिया। हम इंडिया गठबंधन के साथियों का धन्यवाद करना चाहते हैं। हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के लिए प्रचार किया और एक दूसरे की मदद की। हमें आने वाले दिनों में लोगों के अधिकारों और संविधान के बचाव के लिए सीमाओं को बचाने के लिए, लोगों के हितों के लिए यह अभियान जारी रखना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...