अखिलेश यादव ने कहा, घोसी चुनाव की जीत की घोषणा ने नया रास्ता राजनीति का दिखाया है। सबसे बड़ा संदेश यही है कि अगर कार्यकर्ता नेता आंदोलनकारी बनकर सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो लोकतंत्र, संविधान बचेगा और देश को नया रास्ता मिलेगा। सुधाकर सिंह जी को और उनके साथियों को मैं धन्यवाद भी देता हूं, आभार भी प्रकट करता हूं। साथ ही इस जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा इस बार लड़ाई बड़ी है 2024 की, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसके साथ ही घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर उन्होंने लोगों का अभार प्रकट किया।
अखिलेश यादव ने कहा, घोसी चुनाव की जीत की घोषणा ने नया रास्ता राजनीति का दिखाया है। सबसे बड़ा संदेश यही है कि अगर कार्यकर्ता नेता आंदोलनकारी बनकर सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो लोकतंत्र, संविधान बचेगा और देश को नया रास्ता मिलेगा। सुधाकर सिंह जी को और उनके साथियों को मैं धन्यवाद भी देता हूं, आभार भी प्रकट करता हूं। साथ ही इस जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं।
"इस बार लड़ाई बड़ी है 2024 की, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसलिए हमारी पार्टी सबको साथ लेने के लिए तैयार है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सपा कार्यालय, लखनऊ pic.twitter.com/6IAWFmoa7g
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 23, 2023
पढ़ें :- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide : प्रादेशिक मुख्यायुक्त का चुनाव बना मजाक, 34 जिलों का कोई प्रतिनिधि चुनाव में नहीं शामिल ,योगी से लगाई गुहार
यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, आज गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पूछा कि ये सरकार बताएं कि गरीब के लिए अगर कोई जिला अस्पताल बनाया हो। जो समाजवादियों ने एंबुलेंस भी चलाई थी उसको भी बर्बाद कर दिया साथ ही कहा, इस बार लड़ाई बड़ी है 2024 की, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसलिए हमारी पार्टी सबको साथ लेने के लिए तैयार है।