1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए: केशव मौर्य

अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए: केशव मौर्य

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर वो हमलावर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर वो हमलावर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेता देश बचाओ का राग अलाप रहे हैं। इससे पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन पर निशाना साध चुके हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को पद संभालने पर दी बधाई, बोले- संबंधों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे

मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ‘अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए बेचैन इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दिन-प्रतिदिन न केवल सशक्त हो रहा है,बल्कि दुनिया को दिशा भी दे रहा है। तीसरी बार मोदी सरकार..।

पढ़ें :- Sitapur News: चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे के अंदर मिला शव

इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, अखिलेश यादव सरकार के समय के आपराधिक मामलों को याद कर यूपी के लोग आज भी कांप उठते हैं, राजनीति के अपराधीकरण के अंत का यही सही समय है। तीसरी बार मोदी सरकार, यूपी में 80 कमल इस बार!

पढ़ें :- मध्य-पूर्व संघर्ष पर पैदा होने वाले मुद्दों पर अंतर-मंत्रालयी समूह का किया गया गठन, रक्षामंत्री राजनाथ​ सिंह करेंगे अध्यक्षता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...