HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kundali Mein Sade Sati : कुंडली से साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने लिए करें ये उपाय, मिलेगी शनिदेव की कृपा

Kundali Mein Sade Sati : कुंडली से साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने लिए करें ये उपाय, मिलेगी शनिदेव की कृपा

ग्रह मंडल में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव की जब मिलती है तब व्यक्ति को राजा बना जाता है,वहीं शनिदेव जब कुपित होते है तब व्यक्ति को राजा से रंक बना देते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kundali Mein Sade Sati : ग्रह मंडल में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव की जब मिलती है तब व्यक्ति को राजा बना जाता है,वहीं शनिदेव जब कुपित होते है तब व्यक्ति को राजा से रंक बना देते है। शनि देव लोगों को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की बुरी नजर पड़ जाए तो उसे कई कष्टों का सामना करना पड़ता है।ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि  जो जातक शनि की महादशा या शनि दोष से परेशान है तो उसे शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

1.शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करने, जल अर्पित करते हुए तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते है।
2.शनिवार के दिन कुत्ते की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।  इसलिए शनिवार के दिन काले रंग को कुत्ते को 3.सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए।
4.शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
5.शनिदेव के मंत्रों और चालीसा का पाठ करना चाहिए।
6.शनिवार के दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...