1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संपूर्ण विश्व आज भारत और हिंदू समाज की ओर आशावान दृष्टि से देख रहा है: अनिल

संपूर्ण विश्व आज भारत और हिंदू समाज की ओर आशावान दृष्टि से देख रहा है: अनिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पूर्व भाग के तरफ से रविवार को शालीमार पार्क निकट डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय गोमती नगर लखनऊ में संघ के चयनित स्वयंसेवकों का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पूर्व भाग के तरफ से रविवार को शालीमार पार्क निकट डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय गोमती नगर लखनऊ में संघ के चयनित स्वयंसेवकों का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लखनऊ पूर्व भाग के सभी 14 नगरों/इकाइयों से चयनित स्वयंसेवकों ने अभ्यास कर शारीरिक विषयों दंड, दंड युद्ध, पद विन्यास, नियुद्ध, समता, यष्टि, योग आसन आदि का प्रदर्शन किया। मंच पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल , विभाग संघचालक अरविंद जैन व भाग संघचालक प्रभात जी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि संपूर्ण विश्व आज भारत और हिंदू समाज की ओर आशावान दृष्टि से देख रहा है। धरती पर जितने भी महापुरुषों ने अवतार लिया सभी ने समाज का संगठन एवं व्यक्ति निर्माण का कार्य ही श्रेष्ठ बताया है। जबकि संघ ने इस कार्य को करने का प्रण लिया और सन 1925 से संघ इसी कार्य में लगा है, जोकि शाखा से ही संभव है। अनिल ने आए स्वयंसेवकों से आवाह्न किया कि हम और अधिक सक्रिय हों, अपनी क्षमता बढ़ाएं अगले कार्यक्रम में हम और अच्छा प्रदर्शन करे ऐसा सभी का प्रयास हो। कार्यक्रम का संचालन भाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमित  एवं सह भाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख अंकुर ने किया।

इस दौरान राम लखन , सह प्रान्त व्यवस्था प्रमुख, अनिल, विभाग प्रचारक, अरुण, मां सह भाग संघचालक, ज्योति प्रकाश, भाग कार्यवाह , मनुदेव, सह भाग कार्यवाह , कमलेश, भाग सायं प्रचारक, आशुतोष, राजेश, सुधीर, सतेन्द्र , शैलेन्द्र, प्रमोद, विनोद व अन्य कार्यकर्ता व 300 से अधिक पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक उपस्थित हुए।

 

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...