HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tokyo Motor Show Suzuki Swift : टोक्यो मोटर शो में अनवील हुई न्यू जनरेशन सुज़ुकी स्विफ्ट, जानें खूबियां

Tokyo Motor Show Suzuki Swift : टोक्यो मोटर शो में अनवील हुई न्यू जनरेशन सुज़ुकी स्विफ्ट, जानें खूबियां

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने टोक्यो मोटर शो 2023 (जापान मोबिलिटी शो 2023) में चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट को अनवील किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tokyo Motor Show Suzuki Swift : मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने टोक्यो मोटर शो 2023 (जापान मोबिलिटी शो 2023) में चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट को अनवील किया। खबरों के मुताबिक, यह सुजुकी की Z-सीरीज इंजन पाने वाला पहला मॉडल होगा। इसे 4-सिलेंडर K-सीरीज इंजन से रिप्लेस किया जाएगा।  उम्मीद है कि इसे अगले साल ल़ॉन्च किया जाएगा। इसे भविष्य में Baleno, Fronx, Ignis और Eeco जैसे अन्य मॉडलों में भी पेश किया जा सकता है।

पढ़ें :- 2024 Bajaj Pulsar 220F : 2024 बजाज पल्सर 220F डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हुई , जानें रंग और बदलाव

जापान में सुजुकी ने जिस मॉडल को शोकेस किया है, उसमें काफी सारे अडवांस फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। नई स्विफ्ट नये डिज़ाइन में सामने आई है। इसमें नए ग्रिल, हेडलैंप और बम्पर के साथ-साथ नए अलॉय व्हील भी शामिल हैं।

नई स्विफ्ट में जहां एक तरह हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेंगे, जिससे इसकी माइलेज 35 kmpl या इससे ज्यादा हो सकती है, वहीं इसमें 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसी खूबियां भी दी गई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...