1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा,तीन महिला समेत 7 की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा,तीन महिला समेत 7 की मौत

अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर,कार सवार सात लोगों की मौके पर मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल,मृतकों में तीन महिला तीन पुरुष एक बच्चा भी शामिल,घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया,नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 68 पर हुआ हादसा

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मथुरा- यह ऐक्सिडेंट मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में हुआ। खबर के अनुसार माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे।

पढ़ें :- Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT के मिलान की मांग वाली सभी याचिकाओं को किया खारिज

हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना अथॉरिटी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार से मृतक और घायलों को बाहर निकाला। कोई हादसे की सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हरदोई से नोएडा की तरफ किसी कार्यक्रम में परिवार शामिल होने के लिए जा रहा था। कार संख्या UP-16, DP-9872 हाथी का शिकार हो गई। हादसे में 3 महिला 3 पुरुष और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक और घायलों की शिनाख्त की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...