1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें 2’ का ट्रेलर रिलीज

रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें 2’ का ट्रेलर रिलीज

साल 2022 में रिलीज हुई रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस दमदार वेब सीरीजी ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 Trailer Out: साल 2022 में रिलीज हुई रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस दमदार वेब सीरीजी ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ की इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

वेब सीरीज के पहले सीजन की कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्‍म हुई थी, जिसने लोगों के अंदर एक सस्पेंस खड़ा कर दिया था। अब करीब दो साल बाद इस सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है। आज यानी 13 नवंबर 2024 को ‘ये काली काली आंखें 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर देखकर ये लग रहा है कि इस बार की कहानी थोड़ी ज्‍यादा खतरनाक होने वाली है। वहीं सीजन 2 में गुरमीत चौधरी की भी एंट्री हुई है। ट्रेलर में श्वेता त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला और अरुणोदय सिंह की भी झलक देखने को मिलती है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...