ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी नई बाइक ट्रायम्फ ट्रैकर 400 लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.46 लाख लाख रखी गई है।
Triumph Tracker 400 : ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी नई बाइक ट्रायम्फ ट्रैकर 400 लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.46 लाख लाख रखी गई है।
रेट्रो डिजाइन
युवाओं को खास ध्यान में रख कर ट्रायम्फ ट्रैकर डिजाइन किया गया है। यह बाइक Flat-track racing से इंस्पायर्ड है और इसमें रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी रोड-फोकस्ड सेटअप मिलता है।
एडवांस फीचर्स
यह बाइक Triumph की मिड-कैपेसिटी लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें 350cc इंजन, नया चेसिस और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कंपनी ने अपनी 350cc रेंज को भी बढ़ाया है, जो Scrambler, Speed T4 और Thruxton जैसे मॉडल्स से इंस्पायर्ड है।
इंजन
Triumph Tracker 400 में कंपनी का अपडेटेड TR-सीरीज 350cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन टॉर्क-असिस्ट क्लच के साथ आता है, जिससे क्लच दबाना हल्का हो जाता है और गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद मिलती है।
कलर ऑप्शन
इस बाइक को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें Racing Yellow, Phantom Black और Aluminium Silver Gloss शामिल है। इन सभी कलर ऑप्शन्स में रेसिंग-स्टाइल ग्राफिक्स और बोल्ड Tracker ब्रांडिंग दी गई है, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाती है।