1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Spicy Red Lentil Dal, Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें लाल मसूर की मसालेदार दाल की रेसिपी, सब्जी खाना जाएंगे भूल

Spicy Red Lentil Dal, Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें लाल मसूर की मसालेदार दाल की रेसिपी, सब्जी खाना जाएंगे भूल

आज हम आपको लंच या डिनर में लाल मसूर की मसालेदार दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे है।इसके साथ आपको सब्जी बनाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। इसे आप आसानी से चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Spicy Red Lentil Dal, Recipe: अधिकतर भारतीय परिवारों में डेली दालों का सेवन किया जाता है। वहीं कई लोग डेली बदल बदल कर अलग अलग दाल खाना पसंद करते है। जो खाने में स्वादिष्ट तो होती ही शरीर को शक्ति भी प्रदान करती हैं। ऐसी दाल है लाल मसूर की दाल। लाल मसूरी की दाल खनिज और प्रोटीन से भरपूर होती है। शरीर को भी सेहतमंद रखती है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी के इस गांव का नाम बदला, बोले- 'एक भी मियां नहीं और नाम मियांपुर'

जो लोग अपना वेटलॉस करना चाहते है यह दाल उनके लिए अधिक फायदेमंद हो सकती है। लाल मसूर दाल फाइबर से भरपूर होती है।इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही लाल मसूर पाचन को भी बेहतर करती है। लाल मसूर की दाल सेहत और स्वाद से भरपूर होती है।इसलिए आज हम आपको लंच या डिनर में लाल मसूर की मसालेदार दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे है।इसके साथ आपको सब्जी बनाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। इसे आप आसानी से चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

लाल मसूर की मसालेदार दाल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

एक कप लाल मसूर की दाल

दो प्याज बारीक कटे हुए

पढ़ें :- UP Mudra Loan Scam : मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का इस तरह चलाता था नेटवर्क

दो टमाटर बारीक कटे हुए

एक से दो कली लहसुन कटी हुई( आप इसे स्किप भी कर सकते है)

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

आधा चम्मच गर्म मसाला

पढ़ें :- US-Iran Talks : शांति वार्ता के बीच ईरान में ट्रंप की धमकी से अभी भी डर का माहौल, हवाई हमलों से थक चुके हैं लोग

एक हरी मिर्च बारी कटी हुई

एक चम्मच आमचूर पाउडर

जीरा

लाल मसूर की दाल बनाने का ये है तरीका

लाल मसूर की मसालेदार दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धो कर साफ करके पांच से दस मिनट भिगने के लिए रख दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में तेल डालें। इसमें जीरा, हरा मिर्च और प्याज को भुनें।

इसके बाद टमाटर डाले। भून लें। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर हल्दी को भून लें। इसके बाद गर्म मसाला डालें। भून लें। एक गिलास पानी डालकर अब इसमें दाल को कुकर को सीटी होने के लिए रख दें। दो सीटी होनेे पर दाल को चेक कर लें पक गई है या नहीं। इसके बाद इसपर हरी धनिया से गर्निश कर लें। गर्मा गर्म दाल के साथ रोटी और चावल को सर्व करें।

पढ़ें :- बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ OnePlus Ace 6 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, फीचर्स आए सामने

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...