1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Delhi’s famous street food Ram Laddoo: सुबह की चाय हो या फिर शाम की, इसके साथ परफेक्ट मैच करेगा राम लड्डू का टेस्ट, ये है इसकी रेसिपी

Delhi’s famous street food Ram Laddoo: सुबह की चाय हो या फिर शाम की, इसके साथ परफेक्ट मैच करेगा राम लड्डू का टेस्ट, ये है इसकी रेसिपी

लड्डू नाम सुनकर आपको ऐसा लग रहा होगा इसे ब्रेकफास्ट में कैसे शामिल कर सकते हैं। तो आप इसके नाम मत जाइए यह लड्डू नमकीन होता है और इसे चटपटी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। राम लड्डू दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Delhi’s famous street food Ram Laddoo: लड्डू नाम सुनकर आपको ऐसा लग रहा होगा इसे ब्रेकफास्ट में कैसे शामिल कर सकते हैं। तो आप इसके नाम मत जाइए यह लड्डू नमकीन होता है और इसे चटपटी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। राम लड्डू दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

राम लड्डू नमकीन होता है और इसे कसी हुई मूली के लच्छों और चटनी के साथ सर्व किया जाता है। ये खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसे काफी हेल्दी स्ट्रीट फूड माना जाता है। आप इसे सुबह के नाश्ते के तौर पर भी और शाम को चाय के साथ खा सकते है। राम लड्डू मूंग दाल से बनता है। इसका स्वाद बहुत ही चटपटा होता है।

राम लड्डू बनाने के लिए सामग्री

– मूंग दाल – 1 कप (4-5 घंटे भिगोई हुई)
– चना दाल – 1/4 कप (भिगोई हुई)
– अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
– हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
– हींग – 1 चुटकी
– बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
– नमक – स्वादानुसार
– तेल – तलने के लिए

चटनी के लिए

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

– धनिया पत्ते – 1 कप
– पुदीना पत्ते – 1/2 कप
– हरी मिर्च – 2
– लहसुन – 2 कलियां
– नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
– नमक – स्वादानुसार
– पानी – आवश्यकता अनुसार

सजावट के लिए

– मूली (कद्दूकस की हुई) – 1/2 कप
– हरी चटनी – स्वादानुसार
– नींबू के टुकड़े

राम लड्डू बनाने का तरीका

राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल और चना दाल को मिक्सर में डालें।
अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इसे एक बाउल में निकालें और इसमें हरी मिर्च, हींग, नमक, और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से फेंटें ताकि मिश्रण हल्का और फूला हुआ हो जाए।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

लड्डू तलें

एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
हाथ या चम्मच से मिश्रण को छोटे-छोटे गोले के आकार में तेल में डालें।
इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
तले हुए लड्डू को टिशू पेपर पर निकालें।

चटनी बनाएं

धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और नमक को मिक्सर में पीस लें।
थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चटनी तैयार करें।
तले हुए राम लड्डू को प्लेट में रखें।
ऊपर से कद्दूकस की हुई मूली डालें।
हरी चटनी और नींबू का रस डालकर परोसें।

टिप्स

दाल को अच्छी तरह से फेंटने से लड्डू हल्के और फूले हुए बनते हैं। मूली और हरी चटनी के साथ परोसने से इसका असली स्वाद आता है। आप इसे स्नैक या पार्टी के स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं। राम लड्डू की यह रेसिपी घर पर बनाकर स्ट्रीट स्टाइल का मजा लें।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...