1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. DIY detoxifying face mask: गर्मी में टैनिंग और डेड स्किन से बचने के लिए ट्राई करें ये DIY डिटॉक्सिफाइंग फेस मास्क

DIY detoxifying face mask: गर्मी में टैनिंग और डेड स्किन से बचने के लिए ट्राई करें ये DIY डिटॉक्सिफाइंग फेस मास्क

गर्मियों में स्किन को खास देखभाल की जरुरत होती है। गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन में टैनिंग की प्रॉब्लम हो जाती है। स्किन बेजान हो जाती है। इसलिए स्किन केयर रुटीन में डिटॉक्सिफाइंग फेस मास्क लगाने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। स्किन को डिटॉक्स करके चेहरे पर फ्रेशनेस और निखार लाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में स्किन को खास देखभाल की जरुरत होती है। गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन में टैनिंग की प्रॉब्लम हो जाती है। स्किन बेजान हो जाती है। इसलिए स्किन केयर रुटीन में डिटॉक्सिफाइंग फेस मास्क लगाने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
स्किन को डिटॉक्स करके चेहरे पर फ्रेशनेस और निखार लाता है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

फेस डिटॉक्सिफांइग का मतलब होता है स्किन में विषाक्त पदार्थें , गंदगी और एक्ट्रा तेल को हटाना। स्किन को डिटॉक्सिफाई करने के लिए चेहरे पर क्ले मास्क लगाएं। इससे स्किन में जमी गंदगी औऱ एक्स्ट्रा ऑयल बाहर निकाल फेंकता है।
इसके अलावा बेंटोनाइट क्ले अपने स्ट्रांग तेल अवशोषित गुणों के लिए जाना जाता है।बेंटोनाइट क्ले ऑयली वालों के लिए औऱ ऐसे लोग जिनके चेहरे पर एक्ने अधिक रहते है उनके लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन साफ और चिकनी होती है।

इसे बनाने के लिए दो-दो चम्मच सूखी कॉफी पाउडर और दही मिलाएं, अब इस मिश्रण में एक बड़ा चम्मच काओलिन या बेंटोनाइट क्ले मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं और पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चिकनी और साफ त्वचा के लिए गर्म पानी से धो लें।

एक चम्मच कच्चे शहद में ताजा नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टिरियल एजेंट है, जबकि नींबू का रस त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और गर्म पानी से धो लें।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...