सोमवार की इस घटना का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया जिसमे साफ साफ दिखाई दें रहा है कि जेई के हाथ में डंडा है. वीडियो वायरल होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी की तरफ से कोई जबाब नहीं दें रहे है.
मुरादाबाद:- पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर जब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची तो अधिकारीयों को देखकर भगदड़ मचने से दो मजदूर छत से गिरने पर घायल हो गए थे. दुकानों का निर्माण करा रहे पक्ष का आरोप था की मौके पर पहुचे जेई के हाथ में डंडा था और उन्होंने व उनकी टीम में मजदूरों के साथ मारपीट की है. प्राधिकरण के अधिकारी भले ही इस आरोप को नकार रहे हो लेकिन सोमवार की इस घटना का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया जिसमे साफ साफ दिखाई दें रहा है कि जेई के हाथ में डंडा है. वीडियो वायरल होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी की तरफ से कोई जबाब नहीं दें रहे है. वही पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है पुलिस का कहना है की पुरे मामले की जांच की जा रही जांच के बाद ही कार्यवाही की जाएगी.
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को सीएनजी पंप के सामने कुछ दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था. उसी समय मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात जेई देवेंद्र प्राधिकरण में तैनात सुरक्षाकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे गए. प्राधिकरण के अधिकारीयों के देख कर भगदड़ मच गयी और दो कर्मचारी छत से नीचे गिरकर घायल हो गए. घायल मजदूरों ने प्राधिकरण के जेई देवेंद्र और सुरक्षाकर्मियों पर डंडे से मारपीट का आरोप लगाया. पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर भी दी है. लेकिन हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है. घटना का सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया. वही प्राधिकरण के एक अधिकारी का कहना है की प्राधिकरण के जेई डंडा लेकर नहीं चलते है. लेकिन वायरल वीडियो में जेई के हाथ में डंडा है और डंडा लेकर बहस करते व जाते हुए दिखाई दें रहे है.
मजदूरों के साथ मारपीट करना क्या यह प्राधिकरण की कार्यवाही है :-
दुकानों का निर्माण प्राधिकरण से बिना मानचित्र पास करवाये किया जा रहा था. प्राधिकरण दुकानों के निर्माण स्वामी के खिलाफ कार्यवाही करता तो उचित माना जाता लेकिन वहां कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट जैसा आरोप है करना कहां सही है. मजदूर काम करने से पहले यह नहीं देखता की जो वह निर्माण कर रहा है उसका मानचित्र पास है या नहीं, उसको केवल अपनी मजदूरी से मतलब होता गई. दोनों मजदूर अस्पताल में भर्ती है एक मजदूर की टांग का ऑपरेशन होगा.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद