1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UGC NET Exam 2026 : यूजीसी नेट परीक्षा में सिर्फ छह दिन बाकी, अब पढ़ाई से ज्यादा खुद का करें मूल्यांकन

UGC NET Exam 2026 : यूजीसी नेट परीक्षा में सिर्फ छह दिन बाकी, अब पढ़ाई से ज्यादा खुद का करें मूल्यांकन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) 22 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान नए विषयों को पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

UGC NET Exam : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) 22 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान नए विषयों को पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यूजीसी नेट (UGC NET) केवल विषय ज्ञान की नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता और समय के प्रभावी उपयोग की भी परीक्षा होती है। इसलिए, अंतिम दिनों में घबराने के बजाय योजनाबद्ध तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों।

पढ़ें :- नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम पर नया बवाल, छात्रों ने लगाया नंबर घटाने का आरोप, NTA ने दावों को बताया 'फर्जी'

पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करें

परीक्षा के अंतिम छह दिनों में अभ्यर्थियों को उन विषयों और अध्यायों की पुनरावृत्ति पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी तैयारी वे पहले से कर चुके हैं। साथ ही, प्रत्येक दिन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें। सुबह कठिन विषयों का रिवीजन करें, दोपहर में विषयवार प्रश्नों का अभ्यास करें, शाम को मॉक टेस्ट देकर उसका विश्लेषण करें और रात में पूरे दिन पढ़ी गई सामग्री की संक्षिप्त समीक्षा करें। ध्यान रहे कि आपकी योजना यथार्थवादी और नियमित रूप से पूरी की जा सकने वाली हो।

पेपर-1 को नजरअंदाज न करें

कई अभ्यर्थी विषय-विशेष (पेपर-2) की तैयारी पर अधिक ध्यान देते हैं और पेपर-1 को अपेक्षाकृत आसान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि अंतिम सफलता में पेपर-1 के अंक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, शिक्षण अभिरुचि, शोध अभिरुचि, तार्किक एवं गणितीय तर्क, संचार, आईसीटी, उच्च शिक्षा प्रणाली तथा पर्यावरण अध्ययन जैसी इकाइयों का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है।

पढ़ें :- NEET-UG परीक्षा नहीं, मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है : छात्रा कुलसुम बानो

शॉर्ट नोट्स तैयार रखें

अंतिम दिनों में पूरी पुस्तक पढ़ना संभव नहीं होता, ऐसे में पहले से बनाए गए शॉर्ट नोट्स काफी काम आते हैं। उनकी मदद से महत्वपूर्ण, सूत्र, तथ्य, सिद्धांत, शॉर्ट ट्रिक्स तथा बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का नियमित अभ्यास करना चाहिए। यह रणनीति न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि परीक्षा के समय जानकारी को शीघ्रता से याद करने में भी मददगार होती है। साथ ही, प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट दें, ताकि वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके।

डिजिटल संसाधनों का सीमित और प्रभावी उपयोग करें।

परीक्षा के अंतिम दिनों में नए विषय शुरू करने से बचें।

प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

पढ़ें :- NEET Exam: नीट री-परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अभ्या​र्थियों के लिए उठाया गया अहम कदम

परीक्षा केंद्र की जानकारी अग्रिम रूप से प्राप्त कर लें।

पर्याप्त नींद लें और मानसिक रूप से शांत रहें।

डिजिटल संसाधनों का संतुलित उपयोग करें

परीक्षा की तैयारी में डिजिटल संसाधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूट्यूब वीडियो, ऑनलाइन कक्षाएं, शैक्षिक एप और अध्ययन समूह विषयों को समझने में सहायता करते हैं। हालांकि, इनका अत्यधिक उपयोग समय और एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...