1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Success Story : उजाले की एक किरण बनी मां के जज्बे की मिशाल, बेटियों की फीस जुटाने के लिए नंगे पांव मैराथन दौड़ी 47 साल की मां, रचा इतिहास

Success Story : उजाले की एक किरण बनी मां के जज्बे की मिशाल, बेटियों की फीस जुटाने के लिए नंगे पांव मैराथन दौड़ी 47 साल की मां, रचा इतिहास

मां की ममता उस समय अदम्य साहस की मिशाल बन जाती है जब बेटियों की फीस जुटाने की एक किरण दिखाई देती हो। आज एक मां की कहानी सबकी जुबान है। महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई की कहानी मां की ममता और कभी न हार मानने वाले जज्बे की जीती-जागती मिसाल बन गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ramabai Ranveer Marathon : मां की ममता उस समय अदम्य साहस की मिशाल बन जाती है जब बेटियों की फीस जुटाने की एक किरण दिखाई देती हो। आज एक मां की कहानी सबकी जुबान पर है। महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई की कहानी ममता और कभी न हार मानने वाले जज्बे की जीती-जागती मिसाल बन गई। 

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बेटियों की पढ़ाई के लिए नंगे पैर मैराथन दौड़कर पहला स्थान हासिल किया। पति की मौत के बाद दोनों बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रही रमाबाई अकादमी में खाना बनाने का काम करती हैं। रमाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों की किताबों और फीस के लिए सड़क पर ऐसी दौड़ लगाई कि देखने वाले दंग रह गए। मैराथन शुरू हुई तो कुछ दूर तक वह चप्पल पहनकर दौड़ीं, लेकिन जब चप्पल फिसलने लगी तो उन्होंने उसे हाथ में उठा लिया और नंगे पैर ही दौड़ती चली गईं। रमाबाई ने युवा धावकों के बीच दौड़ते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया और सबसे पहले फिनिशिंग लाइन पर पहुंचकर पहला स्थान हासिल किया।

अपनी जीत के बारे में बात करते हुए रमाबाई ने कहा कि रेस में कई महिलाएं शामिल थीं, लेकिन वह इनाम जीतने के लिए पक्का इरादा कर चुकी थीं। उन्होंने कहा कि दौड़ते समय उन्हें अपनी बेटियों का भविष्य दिखाई दे रहा था और उन्होंने इनाम में मिले 3,000 रुपये से उनके लिए किताबें खरीदने का मन बना लिया था।

 

 

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...