HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: रूसी मीडिया का दावा, यूक्रेन कर रहा रासायनिक हथियार का इस्तेमाल, पुतिन ने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखा

Ukraine-Russia War: रूसी मीडिया का दावा, यूक्रेन कर रहा रासायनिक हथियार का इस्तेमाल, पुतिन ने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसको लेकर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसको लेकर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

वहीं, अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट से तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उनकी तरफ से दावा किया गया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि रूस के हमले में यूक्रेन में करीब 240 आम नागरिक मारे गए हैं। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने परमाणु बचाव बल को तैयार रहने का निर्देश दिया है।

रूस के इस कदम से विश्व भर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अगर रूस इस तरह के कदम उठाता है तो यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। गौरतलब है कि रूसी सेना अब तक यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा करने में असफल रही है। वहीं, पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे में पुतिन की ओर से परमाणु ताकत के इस्तेमाल की आशंकाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...