1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा राज में गंदे नाले से फैल रही बीमारियों से बचाने के लिए जनता नाले में उतरकर गुहार लगाने पर मजबूर: अखिलेश यादव

भाजपा राज में गंदे नाले से फैल रही बीमारियों से बचाने के लिए जनता नाले में उतरकर गुहार लगाने पर मजबूर: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक गंदे नाले में उतरे व्यक्ति की वीडियो को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार से अनुरोध है कि जब कानपुर में दल-बदल करवाने से फ़ुरसत मिल जाए तो जनता की भी सुन ले।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक गंदे नाले में उतरे व्यक्ति की वीडियो को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार से अनुरोध है कि जब कानपुर में दल-बदल करवाने से फ़ुरसत मिल जाए तो जनता की भी सुन ले।

पढ़ें :- VIDEO-केशव प्रसाद मौर्य ,बोले-पूज्य शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम, वो बढ़िया स्नान करें उनसे प्रार्थना है

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर हो रही है और ये वीडियो कानपुर की बताई जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति गंदे नाले में उतरकर सरकार से सफाई कराने की गुहरा लगा रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि, भाजपा राज में ये है ‘विकसित भारत’ का सच है जहां गंदे नाले से फैल रही बीमारियों से बचाने के लिए जनता नाले में उतरकर गुहारने-पुकारने के लिए मजबूर है। भाजपा सरकार से अनुरोध है कि जब कानपुर में दल-बदल करवाने से फ़ुरसत मिल जाए तो जनता की भी सुन ले। कहे कानपुर आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...