HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे, वे छात्रों की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार नहीं : प्रियंका चतुर्वेदी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे, वे छात्रों की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार नहीं : प्रियंका चतुर्वेदी

NEET परीक्षा और ​परिणाम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्षी दलों की तरफ से इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, इस मामले में अब सीबीआई जांच भी शुरू हो गयी है। शिवसेना(UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, केंद्र सरकार NEET मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। NEET परीक्षा और ​परिणाम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्षी दलों की तरफ से इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, इस मामले में अब सीबीआई जांच भी शुरू हो गयी है। शिवसेना(UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, केंद्र सरकार NEET मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है।

पढ़ें :- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय से राहत कार्य पूर्ण किए जाएं...समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। वे छात्रों की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। छात्र सांसदों से NEET मुद्दे को उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। वे(केंद्र सरकार) NEET मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं।

इसके साथ ही कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की CBI द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के विरोध पर उन्होंने कहा, “गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ हम सभी को विरोध प्रदर्शन में भाग लेना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...