1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Unwanted hair: चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल, मिलेगा छुटकारा

Unwanted hair: चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल, मिलेगा छुटकारा

कई महिलाओं अपने चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान रहती है। इसके लिए वैक्स या अन्य तरीकों को अपनाती है। पर ये परमानेंट नहीं होते थोड़े वक्त के बाद वापस फिर निकल आते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई महिलाओं अपने चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान रहती है। इसके लिए वैक्स या अन्य तरीकों को अपनाती है। पर ये परमानेंट नहीं होते थोड़े वक्त के बाद वापस फिर निकल आते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे डाइट में शामिल करने से आप अनचाहे बालों (Unwanted hair) से छुटकारा पा सकते हैं। सोशल मीडिया में डायटीशियन ने कुछ ऐसी चीजो को शेयर किया है जिसका सेवन करने से अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

अगर आप अपने चेहरे या शरीर के अनचाहे बालों (Unwanted hair) से परेशान हैं तो मैग्नीशियम रिच फूड्स का सेवन करें। जैसे बादाम,पत्तेदार सब्जियां खाने से टेस्टोस्टेरोन के प्रोडक्शन को रेगुलेट करता है। लंच के बाद दालचीनी का पानी पीने से भी आपको फायदा मिल सकता है। पानी को पीने से इंसुलिन सेंसेटिविटी कम होता है और साथ ही एंड्रोजन लेवल कम होता है।

साथ ही जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करें। जैसे पंपकिन सीड्स, सफेद चना आदि। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को डाईहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन में बदलने वाले एंजाइम को बनने से रोकता है। जिससे अनचाहे बालों (Unwanted hair) को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं डेली डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाने से भी अनचाहे बालो की ग्रोथ कम होती है। जैसे मूंग की दाल का चीला, चने से बना सलाद का सेवन करें।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...