उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर आज लग सकती है और जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों की माने तो पार्टी किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है।
UP BJP President: उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर आज लग सकती है और जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों की माने तो पार्टी किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है।
कहा जा रहा है कि आज नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। दरअसल, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। इससे पहले नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।
बताया जा रहा है कि कार्यसमिति की बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।