उत्तर प्रदेश BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Choudhary) सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ पहुंचते ही रेलवे स्टेशन से लेकर BJP कार्यालय तक उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी मौजूद थे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Choudhary) सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ पहुंचते ही रेलवे स्टेशन से लेकर BJP कार्यालय तक उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी मौजूद थे।
चारबाग रेलवे स्टेशन उतरने के बाद भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भव्य जुलूस के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।
. @BJP4UP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp जी के लखनऊ में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी,कैबिनेट मंत्री श्री @swatantrabjp जी,केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @drsanjeevbalyan जी व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। pic.twitter.com/zUAw4pB4mq— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 29, 2022
हर जगह स्वागत में लगे पोस्टर
यूपी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Choudhary) के लखनऊ पहुंचने से पहले हर जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी। हर चौराहे पर उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे। रेलवे स्टेशन से हज़रतगंज चौराहा तक मार्ग को होर्डिंग, बैनर और भाजपा के झंडे से सजाया गया है। भाजपा के 20 से अधिक सांसद भूपेंद्र चौधरी के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp का प्रथम आगमन पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1, श्री @brajeshpathakup एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp ने स्वागत किया। pic.twitter.com/nYt1L6Ezy7
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 29, 2022