HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Priyanka Gandhi Visit Varanasi: वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Priyanka Gandhi Visit Varanasi: वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Priyanka Gandhi Visit Varanasi: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के करीब आते ही प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वो पीएम मोदी (Pm Modi) के सांसदी क्षेत्र वाराणसी पहुंची।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गईं हैं। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। रैली को संबोधित करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी।

प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। वाराणसी पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ के मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में पुलिस जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...