1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-Election Result: ठाकुर रामवीर सिंह ने ध्वस्त किया सपा का किला, कुंदरकी में बड़ी जीत की ओर

UP By-Election Result: ठाकुर रामवीर सिंह ने ध्वस्त किया सपा का किला, कुंदरकी में बड़ी जीत की ओर

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भाजपा ने 31 साल बाद जीत ​हासिल की है। इस सीट पर भाजपा ने ठाकुर रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो 91 हजार से अधिक वोटों से जीत ​हासिल किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Election Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भाजपा ने 31 साल बाद जीत ​की ओर अग्रसर है। इस सीट पर भाजपा ने ठाकुर रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।

पढ़ें :- गुटखा–तंबाकू की कालाबाजारी चरम पर, नए टैक्स से पहले ही करोड़ों का माल डंप — छोटे व्यापारी बेहाल

भाजपा के ठाकुर रामवीर सिंह एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से जीत गए हैं। ये इलाका 65% मुसलमान वोटर्स का है। आंकलन है कि यहां मुसलमानों के वोट भी बीजेपी को गए हैं।

इसके साथ ही कानपुर की सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हो गयी है। जहां नसीम सोलंकी ने BJP के सुरेश अवस्थी को हराया हैं। वहीं, गाजियाबाद सीट पर भाजपा जीत मिली हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को भारी बहुमत से जीत मिली हैं।

इसके साथ ही मैनपुरी की करहल में 20वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव अब 17 हजार 964 वोटों से सपा से पीछे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 70632 वोट मिल चुके हैं। वहीं, अनुजेश यादव ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर 52 हजार 668 मत हासिल कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को अब तक 4811 वोट ही मिल सके हैं।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...