1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Congress News President: अजय राय को कांग्रेस ने बनाया यूपी का अध्यक्ष, इनके बारे में जानिए

UP Congress News President: अजय राय को कांग्रेस ने बनाया यूपी का अध्यक्ष, इनके बारे में जानिए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरदबल हुआ है। यूपी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्वांचल के दिग्गज नेता अजय राय को कांग्रेस ने यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, बृजलाल खाबरी हो यूपी अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Congress News President: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरदबल हुआ है। यूपी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्वांचल के दिग्गज नेता अजय राय को कांग्रेस ने यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, बृजलाल खाबरी हो यूपी अध्यक्ष पद से हटाया गया है। दरअसल, पिछले साल बृजलाल खाबरी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, अब अयज राय को यूपी कांग्रेस की कमान सौंप दी गयी है।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

2012 में कांग्रेस में हुए थे शामिल
बता दें कि, अजय राय ने अपनी राजनीति की शुरूआत भाजपा से की थी। हालांकि, 2012 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। राय एक भूमिहार नेता हैं जो पिछले एक दशक से पूर्वी यूपी में कांग्रेस का खास चेहरा रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्‍होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही बार हार गए। बता दें कि, 19 अक्टूबर 1969 को वाराणसी में जन्मे अजय राय लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं।

यूपी में 80 लोकसभा सीटें बेहद अहम
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश बेहद अहम है। लेकिन लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस की हालत यहां बहुत खराब है। साल 2019 के चुनाव में तो कांग्रेस अपनी परंपरागत और सबसे सुरक्षित सीट अमेठी से भी हार गई थी। ऐसे में बिखरे हुए संगठन को फिर से एकजुट करना और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कैडर तैयार करना अजय राय की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...