1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

UP Election 2022: कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नेताओं का पार्टी छोड़ने और दूसरे पार्टियों का दामन थामने का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नेताओं का पार्टी छोड़ने और दूसरे पार्टियों का दामन थामने का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- जो निमंत्रण मिलने के बाद न मंदिर गए, न अयोध्या गए, इन लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता: अमित शाह

हाल में ही कांग्रेस (Congress) उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मड़िहान (मिर्जापुर) के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी (Lalitesh Pati Tripathi) ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ललितेश पति (Lalitesh Pati Tripathi) के पार्टी छोड़ने के ऐलान से कांग्रेस (Congress) को UP चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। ललितेश पति (Lalitesh Pati Tripathi) ने वाराणसी के औरंगाबाद हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के पुराने साथियों की हो रही उपेक्षा को लेकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश (Lalitesh Pati Tripathi) ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ कमियां दिख रही थीं और उनको दुरुस्त करने के लिए हम लोग प्रयासरत थे।

स्थितियों में सुधार नहीं हुआ इसलिए मैंने पहले पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने अपने आगे की रणनीति के बारे में नहीं बताया है। सूत्रों की माने तो ललितेश पति त्रिपाठी (Lalitesh Pati Tripathi) जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। सपा के शीर्ष नेता से उनकी बातचीत भी इसको लेकर चल रही है।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...