HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, MLC शतरुद्र प्रकाश हुए BJP में शामिल

UP Election 2022: सपा को लगा बड़ा झटका, MLC शतरुद्र प्रकाश हुए BJP में शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी  (Bharatiya Janata Party) ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बड़ा झटका दिया है। सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश (MLC Shatrudra Prakash) ने भाजपा (BJP) ज्वॉइन कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मी कांत बाजपेयी की मौजूदगी में सपा एमएलसी ने भाजपा की सदस्यता ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

दरअसल, कुछ दिनों पहले सपा एमलएसी ने ​काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर भाजपा की तारीफ की थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शतरुद्र प्रकाश की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि शतरुद्र प्रकाश (MLC Shatrudra Prakash) का छात्र जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने समाज के लिए लड़ते हुए अपना जीवन समर्पित किया है। चाहे लोहिया जी हो, राज नारायण जी हो या मुलायम सिंह यादव हो सभी के साथ इन्होंने संघर्ष किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई।

उन्होंने कई बार गिरफ़्तारियां दी और लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि शतरुद्र प्रकाश ने काशी कॉरिडोर के लोकार्पण और काशी की कायाकल्प से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...