HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : पूर्वांचल की तीन और सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी घोषित, देखें सूची

UP Election 2022 : पूर्वांचल की तीन और सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी घोषित, देखें सूची

UP Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह तीन प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। जारी सूची में पूर्वांचल के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें सोनभद्र की दो और वाराणसी की एक सीट शामिल है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह तीन प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। जारी सूची में पूर्वांचल के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें सोनभद्र की दो और वाराणसी की एक सीट शामिल है।

पढ़ें :- मोदी परिवारवाद चलाते है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार-दिग्विजय सिंह

जारी सूची में पूर्वांचल के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें सोनभद्र की दो और वाराणसी की एक सीट शामिल है। वाराणसी की सेवापुरी सीट से विधायक नील रतन सिंह पटेल और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज सीट से विधायक भूपेश चौबे पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट दुद्धी से रामदुलार गोंड को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

रामदुलार गोंड म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी से पूर्व प्रधान रहे हैं। इसके साथ ही सोनभद्र में अपना दल एस को एक भी टिकट नहीं मिला। वर्ष 2017 में दुद्धी सीट पर अपना दल-एस के हरिराम चेरो विधायक बने थे। दो दिन पहले ही हरिराम चेरो बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से सिटिंग विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ को टिकट दिया है। नील रतन पटेल 2017 में भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के टिकट पर विधायक बने थे। इस बार वो भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर रोहनिया सीट गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को भाजपा की ओर से दे दी गई है। पिछली बार रोहनिया सीट भाजपा के पास थी। लेकिन इस बार सियासी समीकरण बदल गए हैं। रोहनिया सीट अपना दल एस के पास जाने के बाद संभावना है कि यहां से किसी पटेल को ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

पढ़ें :- हम आपको भरोसा दिलाते हैं नौकरी के साथ-साथ सम्मान मिलेगा...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

वाराणसी में सातवें व अंतिम चरण में मतदान होना है। नामांकन दाखिले के लिए कल तक मौका है। ऐसे में आज शाम तक बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। समाजवादी पार्टी ने उत्तरी और कैंट सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...