1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: कल होगी भाजपा की अहम बैठक, पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर!

UP Election 2022: कल होगी भाजपा की अहम बैठक, पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर!

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश में चुनाव का शंखनाद होने के बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू हो जाएगा। इसको लेकर भाजपा ने एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- आज दिल्ली एनसीआर और यूपी में होगी झमाझम बरसात, गरज—चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

साथ ही चुनाव प्रचार को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान एवं उप प्रभारी अनुराग ठाकुर सहित अन्य वरष्ठि नेता भाग लेंगे।

सूत्रों की माने तो इस बैठक में पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। लिहाजा, प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में प्रचार करेंगे। उन्हें अंतिम मंजूरी के लिए भाजपा की केन्द्रीय इकाई के समक्ष भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, बोले- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...