HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा और रालोद की संयुक्त रैली में बोले जयंत चौधरी-भाजपा ने किसानों के साथ छलावा किया है

UP Election 2022: सपा और रालोद की संयुक्त रैली में बोले जयंत चौधरी-भाजपा ने किसानों के साथ छलावा किया है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) की संयु​क्त रैलियां हो रही हैं। गुरुवार को सपा और रालोद की अलीगढ़ के इगलास कस्बे में किसान दिवस के अवसर पर संयुक्त परिवर्तन रैली आयोजित की गई थी। हालांकि, इस रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नहीं शामिल हुए। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) इस रैली को संबोधित किए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

जयंत (Jayant Choudhary) ने राम राम से अपने भाषण की शुरूआत की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) को भारत रत्न देने की आवाज उठाई। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी ये मांग उठाई। जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, ये भीड़ हमारे के लिए शुभ संकेत है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ओर जयंत का जो हाथ मिला है तो चौधरी चरण सिंह का समीकरण सही होगा।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि एक आंख खेत पर रखो और एक देश पर रखो। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छलावा किया है। पीएम ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन किसान आज भी वही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी योगी सरकार (Yogi Sarkar) को घेरा। उन्होंने कहा कि, हाथरस कांड में यह सरकार अपराधियों को बचा रही है। योगी सरकार (Yogi Sarkar)  ने सत्ता में आने पर अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिये। उन्होंने कहा कि, हम किसान सम्मान निधि को 6 हजार के स्थान पर 12 हजार कर देंगे। वहीं, सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनकी नीति से ही किसानों की स्थिति बदल सकती है। चौधरी साहब ने कहा था कि गांव किसान की खुशाल होने पर ही देश खुशाल हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...