1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election Result: पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत ये नेता कुछ ही वोटों के अंतर से हारे चुनाव

UP Election Result: पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत ये नेता कुछ ही वोटों के अंतर से हारे चुनाव

उत्तर प्रदेश ​विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। प्रदेश की 11 ऐसी सीटें हैं, जहां पर हार जीत का अंतर महज 500 तक ही रहा है, जबकि 15 सीटों पर हार जीत का अंतर महज एक हजार वोटो का है। ​

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election Result: उत्तर प्रदेश ​विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। प्रदेश की 11 ऐसी सीटें हैं, जहां पर हार जीत का अंतर महज 500 तक ही रहा है, जबकि 15 सीटों पर हार जीत का अंतर महज एक हजार वोटो का है। ​आइए जानते वो कौन—कौन सी सीटें हैं, जहां पर हार जीत का अंतर बहुम कम रहा है…

पढ़ें :- General Election 2024 Live Update : मणिपुर और त्रिपुरा में जमकर हुई वोटिंग, जानें दूसरे चरण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

भाजपा प्रत्याशी 300 से कम वोटों से जीते
. बिजनौर की धामपुर से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा 203 वोटों से जीते हैं। इन्होंने नईमुल हसन को 203 वोटो से हराया।
. बाराबंकी की कुर्सी सीट से भाजपा प्रत्याशी सकेंद्र प्रताप 217 वोटों से जीते हैं। इन्होंने बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को हराया है। राकेश वर्मा को सपा ने प्रत्याशी बनाया था।
. नहटौर में भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार 258 वोटों से जीत दर्ज किए हैं।

सपा के तीन प्रत्याशी 300 वोटों से कम अंतर पर जीते
. बिजनौर जिले की चांदपुर सीट से सपा के स्वामी ओमवेश 234 वोटों से जीते हैं। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी को हराया।
. बाराबंकी की रामनगर सीट से सपा के फरीद महफूज किदवई जीते। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी को 261 वोटों से हराया।
. सुल्तानपुर की इसौली सीट से सपा के ताहिर खान महज 269 वोट से जीते।

धर्म सिंह सैनी महज 315 वोट से हारे
भाजपा छोड़कर सपा में आए धर्म सिंह सैनी महज 315 वोटों से हारे। भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने यहां से जीत हासिल की।

 

पढ़ें :- उद्योगपति दोस्तों को फायदा मिल सके इसलिए ये सरकार किसानों का गेंहूं नहीं खरीद रही : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...