1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election2022: क्या ढहने लगी भाजपा के अति आत्मविश्वास की किला? ब्राहम्ण और पिछड़े नेता बड़े पैमाने पर छोड़ रहे पार्टी

UP Election2022: क्या ढहने लगी भाजपा के अति आत्मविश्वास की किला? ब्राहम्ण और पिछड़े नेता बड़े पैमाने पर छोड़ रहे पार्टी

यूपी इलेक्शन 2022 से पहले उत्तरप्रदेश भाजपा में भगदड़ मच गयी है। अब तक लगभग भारतीय जनता पार्टी के 3 मंत्रियों समेत दर्जनों विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। हर दिन नेताओं का पार्टी छोड़ना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चिंता बढ़ाती जा रही है। 11 जनवरी को मीडिया में खबर आई कि सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। यूपी इलेक्शन 2022(UP Election) से पहले उत्तरप्रदेश भाजपा में भगदड़ मच गयी है। अब तक लगभग भारतीय जनता पार्टी के 3 मंत्रियों समेत दर्जनों विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। हर दिन नेताओं का पार्टी छोड़ना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चिंता बढ़ाती जा रही है। 11 जनवरी को मीडिया में खबर आई कि सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पढ़ें :- संविधान से आपको अधिकार, आवाज़ और आरक्षण मिला और मोदी आपसे ये छीनना चाहते हैं: राहुल गांधी

उनके इस्तीफा देते ही अन्य इस्तीफा देने वालों की झड़ी लग गई। स्वामी के साथ साथ सरकार में रहे दो और मंत्री दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी ने भी भाजपा से इस्तीफा देते हुए पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। सभी नेताओं ने पार्टी पर पिछड़े,दलितों,वंचितों और शोषितों के उपेक्षा का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि पार्टी से इस्तीफा दे रहे नताओं में अधिकतर नेता पिछड़ी जाति और ब्राहम्ण जाति से आने वाले नेता हैं। अभी तक जितने नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया उनकी पूरी सूची आप नीचे की ओर देख सकते हैं।

1: स्वामी प्रसाद मौर्या (पडरौना से विधायक)
2: दारा सिंह चौहान (मधुबन से विधायक)
3: धर्म सिंह सैनी (नकुड़ से विधायक)
4: भगवती सागर ( बिल्हौर से विधायक)


5: रोशन लाल वर्मा (तिलहर से विधायक)
6: विनय शाक्य (बिधुना से विधायक)
7: बृजेश प्रजापति (तिन्दवारी से विधायक)
8: अवतार सिंह भड़ाना (मीरापुर से विधायक)


9: मुकेश वर्मा (शिकोहाबाद से विधायक)
10: राकेश राठौर (सीतापुर से विधायक)
11: माधुरी वर्मा (नानपारा से विधायक)
12: बाला प्रसाद अवस्थी (धौरहरा)

पढ़ें :- 'कुछ लोगों ने ईवीएम को बदनाम करने की कोशिश की', EVM-VVPAT को लेकर SC के फैसले पर बोले पीएम मोदी

13:जय चौबे (खलीलाबाद से विधायक)
14:आर के शर्मा (बिल्सी से विधायक)

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...